फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख लोगों को मोबाइल पर टैक्स बिल भेजेगा निगम-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई लाख लोगों को मोबाइल पर टैक्स बिल भेजेगा निगम
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से जूझ रहा नगर निगम अब 2.5 लाख भवन मालिकों को मोबाइल पर टैक्स बिल भेजेगा। यही नहीं भवन मालिकों को छूट की जानकारी का अलर्ट मैसेज भी भेजा जाएगा, ताकि समय पर टैक्स जमा कर वह छूट का लाभ ले सके।

टैक्स वसूली की समीक्षा बैठक में महापौर और नगर आयुक्त ने आईटी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। पहली तिमाही में सिर्फ 11 फीसदी टैक्स वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कर निरीक्षकों को चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगर निगम का इस साल टैक्स वसूली का लक्ष्य 94.36 करोड़ रुपये है। 30 जून तक नगर निगम सिर्फ 10.8 करोड़ रुपये की वसूली कर पाया है। कर वसूली की समीक्षा बैठक में महापौर अशु वर्मा और नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश सिंह ने लक्ष्य से कम वसूली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीन महीनों में 15 फीसदी वसूली का टारगेट था, लेकिन कविनगर जोन सिर्फ 8 फीसदी वसूली कर पाया है। कुल मिलाकर 11 फीसदी टैक्स वसूली हुई है।

उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम नहीं करना है तो गाजियाबाद से ट्रांसफर करा लें। महापौर ने बताया कि टैक्स वसूली की समीक्षा के लिए अगले महीने फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें