फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैंप लगाकर 49 लाख संपत्तिकर वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संपत्तिकर की वसूली को लेकर नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को सभी जोन में कर वसूली के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए 49 लाख रुपये कर की वसूली की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि मार्च के अंत तक 95 करोड़ रुपये के कर वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अवकाश वाले दिनों में भी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित कैंप में सबसे अधिक वसुंधरा जोन में 24 लाख रुपये की कर वसूली की गई। इसके अलावा सिटी जोन में नौ, कविनगर में छह, मोहननगर में सात, विजयनगर में तीन लाख रुपये के कर की वसूली की गई। इसके अलावा वसूली के लिए बकायेदारों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें नोटिस भेजकर भी कर की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें