फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 48 घंटे बाद भी गार्ड के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की जीएच-7 सोसायटी में सुरक्षाकर्मी पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस वारदात के 48 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सुरक्षाकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस ने दो भाइयों सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


घायल सुरक्षाकर्मी सौरभ के मुताबिक सोसायटी की समिति ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सोसायटी का स्टीकर लगाए बगैर किसी भी वाहन को गेट नंबर एक से प्रवेश नहीं देना है। ऐसे वाहनों को चालक और वाहन मालिक का सत्यापन करके गेट नंबर दो से प्रवेश देना होगा। रविवार की सुबह वह गेट नंबर दो पर तैनात थे, इसी दौरान काले रंग की स्कार्पियों में सवार अखिलेश चौहान और उसका भाई अनिल चौहान अपने चार पांच साथियों के साथ गेट पर पहुंचे। सौरभ ने उनका नाम और पता पूछा तो कार सवार भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर स्कार्पियो कार सवारों ने लाठी, डंडों और लात, घूसों ने गार्ड सौरभ की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने गार्ड को लहूलुहान कर गाड़ी में डाल लिया और अपहरण का प्रयास किया। जानलेवा हमला और अपहरण के प्रयास की तमाम घटना सीसीटीवी में कैद है। इसके बाजवूद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं है। घायल ने आरोपियों से जान का खतरा बताया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गार्ड की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। आरोपी फ्लैट छोड़कर भागे हैं, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें