फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 4.75 करोड़ ठगे...पूर्व लोकसभा प्रत्याशी समेत 4 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मैसर्स इंफोटेक सिसका के मैनेजर अनुज मित्तल निवासी कविनगर ने रियल एस्टेट के नामचीन कारोबारी राजीव अरोड़ा, सपा के टिकट पर 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके सुधन रावत सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी कंपनी की मालिक सरिता को निवेश का झांसा देकर 4.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। रुपये वापस मांगने पर फिरौती मांगी और जान से मारने की धमकी दी। कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मैसर्स इंफोटेक सिसका की केएमजी मार्केट सूरजपुर नोएडा में कंपनी है और शाखा कार्यालय केसी-50 कविनगर में है। शाखा मैनेजर अनुज कुमार मित्तल ने बताया कि एमआर प्रो व्यू रियलटेक के प्रोजेक्ट ग्रेट नार्दन बाजार जीएनबी मॉल राजनगर एक्सटेंशन व शालीमार सिटी और शालीमार गार्डन में हैं।



एफआईआर में आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर राजीव कुमार अरोड़ा एवं सुधन रावत निवासी सेक्टर-9 राजनगर कविनगर को वह पहले से जानते हैं। इन्होंने कंपनी की मालिक सरिता को रियल एस्टेट में निवेश करने का झांसा दिया। कंपनी के चेक से आरोपियों को जून 2023 में चार करोड़ 75 लाख रुपये का भुगतान किया गया। आरोपियों ने अक्बतूर 2023 तक मुनाफे के साथ समस्त धनराशि देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन




यह भी आरोप है कि भुगतान न मिलने पर तकादा किया तो राजीव अरोड़ा और सुधन रावत व उनके सहयोगियों ने मैनेजर अनुज कुमार मित्तल के सिर पर पिस्टल तानकर धमकी दी और एक करोड़ की फिरौती मांगी। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में इसका मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।



आरोप है कि अब सरिता के नाम पर अलॉट फ्लैट और दुकानों को राजीव अरोड़ा, सुदन रावत व उनके सहयोगी जयपाल सिंह निवासी सुशांत लोक प्रथम गुरुग्राम हरियाणा और पंकज गुप्ता निवासी सरस्वती विहार पीतमपुरा दिल्ली ने कूटरचित दस्तावेज बनाकर अन्य को बेच दिया है।



मैनेजर अनुज मित्तल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



ये हैं आरोपी



सुधन रावत निवासी राजनगर, गाजियाबाद।



राजीव कुमार अरोड़ा निवासी राजनगर, गाजियाबाद।



जयपाल सिंह निवासी सुशांत लोक प्रथम सोसायटी, गुरुग्राम।



पंकज गुप्ता निवासी सरस्तवी विहार, प्रीतम पुरा, दिल्ली।



जांच में सब हो जाएगा साफ



सुधन रावत का कहना है कि पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। कंपनी उनके साझीदार की है। इस वजह से उन्हें भी नामजद कर दिया गया है। मामला लेनदेन का है। भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वह अब सपा में नहीं, भाजपा में कार्यकर्ता हैं।







फर्जी दस्तावेज से बेच



दिया वेव सिटी का प्लाट



संवाद न्यूज एजेंसी



गाजियाबाद। वेव सिटी में उप्पल चड्ढा बिल्डर का प्लॉट फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्राहक को बेच दिया गया। इस मामले में महरौली निवासी सुरेश पाल धोखाधड़ी के शिकार बने हैं। इसकी जानकारी पर कंपनी के मैनेजर अतुल गहलोत ने प्लाट बेचने के आरोपी अभिषेक चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।



एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि सुरेश पाल के पास मौजूद दस्तावेज में 24 सितंबर के अनुबंध पत्र में कंपनी के कर्मचारी रूपेश अग्रवाल के हस्ताक्षर थे और कंपनी की मोहर भी लगी थी। रुपेश अग्रवाल से पूछताछ हुई तो उन्होंने हस्ताक्षर और मोहर फर्जी बताई। सुरेश पाल को यह प्लॉट अभिषेक चौधरी ने बेचा था।



उसने सुरेश पाल को कंपनी का अकाउंट नंबर भी दिया। इसमें सुरेश पाल ने 21 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से कंपनी में जमा कराए थे। इस जानकारी के बाद कंपनी ने 17 अक्टूबर को सुरेश पाल को वापस पैसे आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए अभिषेक चौधरी ने कंपनी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर और फर्जी मोहर लगाकर यह कार्य किया था। कंपनी प्रतिनिधि ने अभिषेक चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें