फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराते ही खाते से निकले 46 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराते ही खाते से निकले 46 हजार
विज्ञापन


मुरादनगर। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराते ही एक महिला के खाते से 46 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी मधुकर गुप्ता ने बताया कि पुत्रवधु पूजा रानी पत्नी स्मित गुप्ता ने एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये भेजे थे। आरोप है कि इसके बाद खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिये गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

-

पानी निकासी के लिए बनाए नाले पर कब्जा

मुरादनगर। डिडौली गांव में जल निकासी के लिए बनाए गए नाले पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने का मामला सामने आया है। सिंचाई विभाग द्वारा तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर जांच की, नाले पर पक्का बना मिला। इसकी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंपी गई थी। जलालबाद खंड के सींचपाल जगवीर सिंह ने मामले में तहरीर दी थी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि रामकिशन, रोहताश व वीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सिगरेट के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक को पीटा

मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर काजमपुर के पास दबंगों ने सिगरेट के पैसे मांगने पर ढाबा संचालक को पीटकर घायल कर दिया। सीकरी कलां गांव निवासी चंद्रवती अपने बेटे सोनू के साथ दिल्ली मेरठ मार्ग काजमपुर के पास ढाबा का संचालन करते है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने सिगरेट ली, बिना पैसे दिए जाने लगे, सोनू ने सिगरेट के पैसे मांगे तो उसके पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी होटल चलाने के नाम पर प्रत्येक माह पैसे की मांग कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर को शिकायती पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें