फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेयर पद पर एक समेत 436 हुए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन के सातवें दिन मेयर पद के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सविता यादव ने नामांकन किया। इसके अलावा नगर पालिका और नगर पंचायत के 30 अध्यक्षों का भी नामांकन हुआ। रविवार को कुल 436 नामांकन हुए।
विज्ञापन

मेयर पद के लिए अभी तक चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसके अलावा रविवार को नगर निगम में एक मेयर पद सहित 165 पार्षदों ने नामांकन किया है। चारों नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 10 और सदस्य पद के लिए 188 नामांकन हुए। वहीं, नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य पद के लिए 52 नामांकन हुए हैं। रविवार सबसे अधिक 436 नामांकन हुए हैं।


मुरादनगर में अध्यक्ष पद के लिए नहीं हुआ नामांकन
रविवार को लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो, खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच, माेदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुरादनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सातवें दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। नगर पंचायत फरीदनगर अध्यक्ष पद के लिए छह, निवाड़ी में पांच, पतला में चार और डासना में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। लोनी नगर पालिका में सभासद पद के लिए सातवें दिन 98, खोड़ा नगर पालिका में सभासद पद के लिए 24, मोदीनगर नगर पालिका में सभासद पद के लिए 41 और मुरादनगर में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सभासद पद के लिए उपरोक्त आवेदन अलग-अलग वार्डों पर आए हैं। नगर पंचायत फरीदनगर में सभासद पद के लिए आठ, निवाड़ी में 14, पतला में चार और डासना में 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन



मेयर पद के लिए 39 फार्म बिके
एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन के सात दिन में मेयर व 100 वार्डों के पार्षद पद के लिए 1308 नामांकन फार्म बिक चुके हैं। इसमें 39 फार्म मेयर पद के लिए बिके हैं। रविवार को नगर निगम में मेयर पद के लिए छह, और पार्षद पद के लिए 73 नामांकन फार्म बिके हैं। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन, खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के शून्य, माेदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने फार्म खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें