फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 43 <bha>@</bha> पारा, सूरज की तपिश ने झुलसाया, छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
खुर्जा के कॉलेज मार्ग पर तेज धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बुलंदशहर। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को तेज धूप, गर्म हवा और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने गर्मी और लू से जल्द निजात नहीं मिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से गर्म हवा और लू जारी है। तापमान 45 तक पहुंच गया। इसका असर दिन के साथ-साथ रात को भी दिखाई दे रहा है। इस भीषण गर्मी का असर आमजन के साथ पशु-पक्षियों पर भी देखा जा रहा है।
रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप और चल रही गर्म हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं और बाजारों में भी भीड़ कम रही। दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, बाहर काम करने वाले लोग पसीने से तरबतर रहे। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बार बार पानी और शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे। चौराहों और बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। शाम होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 27 और हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
बुधवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि तपिश और उमस से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

इससे बचाव जरूरी है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दूसरी ओर जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल कुमार शर्मा ने गर्मी पड़ने और लू को देखते हुए किसानों और पशुपालकों के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें ताकि फसलें लू की चपेट में न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें