वसुंधरा में झुग्गी झोपड़ियों को हटाती आवास विकास की टीम। स्रोत वीडियो ग्रेब
वसुंधरा। वसुंधरा योजना गाजियाबाद सेक्टर एक, दो ए और चार में बुधवार को आवास विकास की टीम ने करीब 425 करोड़ की भूमि से अवैध झुग्गी- झाेपड़ी हटाकर कब्जामुक्त कराया। आवास विकास के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर अजय मित्तल ने बताया कि यह जमीन व्यावसायिक इस्तेमाल जैसे कि होटल, हेल्थ सेंटर व अन्य संस्थानों के लिए आरक्षित थी। आवास विकास ने कुछ महीने पहले भी इसे खाली करवाया था लेकिन दोबारा जमीन पर 200 से अधिक झुग्गी झोपड़ी वालों ने कब्जा कर लिया था। बताया कि कब्जामुक्त भूमि लगभग 26570 वर्ग मीटर है। इसकी अनुमानित लागत करीब 425 करोड़ रुपये है।
वसुंधरा में झुग्गी झोपड़ियों को हटाती आवास विकास की टीम। स्रोत वीडियो ग्रेब