फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बदन झुलसाने वाली गर्मी में अस्पताल पहुंचे 42 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में रविवार को बदन झुलसाने वाली गर्मी में 42 मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें 32 मरीज ऐसे थे, जो गर्मी और लू के कारण बीमार हुए थे जबकि तीन दुर्घटना में घायल होने पर और आठ कुत्तों के काटने पर घायल होने पर एआरवी लगवाने पहुंचे थे। एमएमजी अस्पताल के हीट वेव वार्ड में इस समय नौ मरीजों का इलाज चल रहा है। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस समय अधिकांश मरीज गर्मी के कारण बीमार हो रहे हैं। इनमें बेचैनी और शरीर व सिर दर्द के अलावा उल्टी-दस्त के भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमएस का कहना है कि रविवार को ओपीडी बंद होने से सोमवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा 30 फीसदी बढ़ जाती है। एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. संतराम वर्मा का कहना है कि इस समय जो गर्मी पड़ रही है। इसमें सबसे बेहतर उपाय है कि कम मसाले की सब्जी का खाएं। अधिक से अधिक तरल पदार्थ लें। धूप में बाहर निकलने से बचें। ढीले और सूती कपड़े पहनें। धूप में रखी हुई किसी भी तरह की कोई चीज खाने से बचें। ठेले पर बिक रहे ठंडा पानी पीने से बचें, क्योंकि उसमें प्रयोग की जा रही बर्फ के पानी की गुणवत्ता खराब होने से बीमार हो सकते हैं। धूप में से आने के बाद तुरंत एसी नहीं चलाएं और फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें