फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना बैंक से वैशाली तक सिंगल लाइन पर दौड़ी मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना बैंक से वैशाली तक सिंगल लाइन पर दौड़ी मेट्रो
विज्ञापन


गाजियाबाद/साहिबाबाद। रविवार को मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका से नोएडा/वैशाली) पर सफर करने वाले यात्रियों को रोज की तुलना में ज्यादा समय खर्च करना पड़ा। ब्लू लाइन के एक सेक्शन पर मरम्मत कार्य के चलते 9 किलोमीटर लाइन पर मेट्रो सिंगल ट्रैक पर चली। जिससे यात्रियों को हर मेट्रो ट्रेन के लिए 15 से 20 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा। अहम यह है कि डीएमआरसी ने इस मरम्मत कार्य के चलते मेट्रो की सेवाएं प्रभावित होने की जानकारी पहले ही यात्रियों को दे दी थी।
डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन के एक सेक्शन यमुना बैंक से वैशाली (करीब 9 किलोमीटर) तक मरम्मत कार्य की वजह से सिंगल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही हुई। इससे रविवार को ट्रेन की जो औसत फ्रीक्वेंसी 7 मिनट से बढ़ाकर 15 मिनट कर दी गई। मगर मरम्मत कार्य के चलते ट्रैक पर ट्रेनों की बंचिंग (ट्रैक पर एक साथ होने के चलते) बढ़ने से यह 20 मिनट तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

डीएमआरसी के मुताबिक मरम्मत का कार्य नॉन पीक आवर्स यानी दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक था। दोपहर बाद 3 बजे तक सेवाएं सामान्य हो गई थीं। मेट्रो का कहना है की ब्लू लाइन के बाकी हिस्से पर सेवाएं सामान्य रहीं, लेकिन यात्रियों की मानें तो पूरे रूट पर ाइन पर भी रोज की तुलना में ट्रेन देरी से चल रही थी। एक यात्री शिखर ने ट्वीट करके बताया कि नोएडा रूट पर ट्रेन रुक-रुककर चल रही है।
विज्ञापन


वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर यात्री रहे परेशान
साहिबाबाद। यमुना बैंक से वैशाली मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रैक की मरम्मत से रविवार को ब्लू लाइन के एक सेक्शन पर मेट्रो का संचालन दो घंटे तक प्रभावित रहा। इससे वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 15 से बीस मिनट के अंतराल पर मेट्रो आने से लोग परेशान दिखे। भीड़ के कारण कुछ यात्री आटो और बस के जरिए दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें