गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में शराब के थोक विक्रेता के कार्यालय की अलमारी में रखी 4.11 लाख की नकदी चोरी होने की घटना सामने आई है। इस मामले में मॉडल शॉप के अकाउंटेंट ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को इस घटना के पीछे किसी नजदीकी के होने पर संदेह है। राकेश मार्ग आनंद विहार कॉलोनी निवासी पुनीत जयसवाल ने बताया कि वह क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित शराब के थोक विक्रेता के कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। छह जनवरी को वह कार्यालय बंद करके घर चले गए। कार्यालय की अलमारी में 4.11 लाख रुपये रखे थे। अगले दिन सात जनवरी को जब कार्यालय पहुंचे तो अलमारी में नकदी नहीं थी। पुलिस को इसकी शिकायत दी गई, लेकिन अब पुलिस ने इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बारे में एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि जांच कराई जा रही है। कार्यालय में कार्यरत अन्य स्टाफ से पूछताछ की जाएगी।
-केबल चोरी कर ले गए चोर, रिपोर्ट : विजयनगर के इस्पातनगर इलाके में केबल चोरी होने की घटना सामने आई है। घटना 19 दिसंबर 2025 को हुई। पुलिस ने मामले में अब रिपोर्ट दर्ज की है। राजनगर एक्सटेंशन निवासी शेखर त्यागी ने बताया कि उनकी केबल इस्पातनगर में विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर रखी थी। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने उसको चोरी कर लिया।