फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद के 4 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय फुटबॉल के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया है। इस टीम में गाजियाबाद के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ी वाराणसी में होने वाली प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 नवंबर तक वाराणसी के भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में किया जाएगा। मेरठ मंडल की टीम 22 नवंबर को वाराणसी के लिए रवाना होगी। टीम का पहला मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। जिला फुटबॉल संघ के सचिव ललित पंत ने यह जानकारी दी है। खिलाड़ियों के चयन से क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।



मेरठ मंडल की टीम में गाजियाबाद से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें हितेश रावत, संदीप कुमार, अधिराज तिवारी और अभिनव बैसोया शामिल हैं। हितेश रावत, संदीप कुमार और अधिराज तिवारी को मुख्य टीम में जगह मिली है। वहीं, अभिनव बैसोया का नाम चयन सूची में गौतमबुद्धनगर जनपद के अंतर्गत दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें