फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइट चार की 38 फैक्टरियां प्रदूषित कर रहीं जल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साइट चार औद्योगिक क्षेत्र स्थित 38 ऐसी फैक्टरियां हैं, जो जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। इस बात का खुलासा एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में एक मामले की सुनवाई के दौरान यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) की ओर से दी गई रिपोर्ट में हुआ है। यूपीपीसीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साइट चार में 114 इकाइयां हैं। इनमें 38 फैक्टरियां ऐसी है, जो गंदा पानी खुले नालों में बहा रही हैं।
विज्ञापन

कड़कड़ मॉडल, झंडापुर, और महाराजपुर में सीवर की खराब हालत को लेकर स्थानीय निवासियों ने साल 2021 में एक याचिका डाली थी। जिसके तहत इन इलाकों की वस्तु स्थिति पर एनजीटी ने यूपीपीसीबी से रिपोर्ट मांगी थी। याचिकाकर्ता सुशील राघव का कहना है कि यूपीपीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि 38 ऐसी फैक्टरियां हैं जिनका पानी खुले में बह रहा है। वहीं, यूपीपीसीबी ने 38 में से 22 फैक्टरियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है, जबकि 16 फैक्टरियों पर जुर्माना लगाने की बात कही है।
यूपीपीसीबी की इस रिपोर्ट पर याचिकाकर्ता ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब प्रदूषण के कारक 38 हैं तो कानूनी कार्रवाई 22 के ही खिलाफ क्यों की जाएगी। इस मामले को उन्होंने दाेबारा एनजीटी में उठाने की बात कही है। वहीं क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि एनजीटी में रिपोर्ट जमा कर दी गई है। नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। हम किसके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे और क्या नहीं, एनजीटी अगर यह सवाल करेगा तो जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूपीपीसीबी को नगर निगम से वसूलना है जुर्माना
एनजीटी में हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान कड़कड़ मॉडल में जल प्रदूषण की रोकथाम करने में नाकाम रही नगर निगम से जुर्माना भी वसूलने को कहा है। दरअसल, इसी याचिका के तहत नगर निगम पर करीब पांच माह पूर्व 2.45 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था। जो अभी तक जमा नहीं हुआ है। जिसमें बोर्ड के सदस्य सचिव को रिपोर्ट भेजी गई थी। अब सदस्य सचिव ने एनजीटी में कहा है कि वह चार हफ्ते में जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें