फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वामित्व योजना के तहत 37,000 लोगों को मिली घरौनी

विज्ञापन
हिंदी भवन में किसान महिलाओं       घरोनि वितरण करते कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा। स्रोत सूचन
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिले के 37,000 किसानों को घरौनी प्रमाणपत्र दिया गया। लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण आवासीय अभिलेखों (घरौनियों) के डिजिटल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत घरौनी मिलने से बेहतर दूरगामी परिणाम दिखाई देंगे। जमीनों के विवाद कम होंगे। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि स्वामित्व योजना से जरूरतमंद लोगों को ऋण लेने में भी आसानी होगी। उन्हें अपनी जमीन-मकानों के सभी दस्तावेज उपलब्ध होंगे तो कार्य आसान होंगे। उन्होंने कहा कि विभाग ने केंद्र और राज्य सरकार के कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए किसान कम्यूनिटी ग्रुप बनाया है जिसके जरिये जिले के सभी किसानों को जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों का भी अलग से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें उनकी समस्याओं का निराकरण भी कराया जाएगा।
एडीएम एफ सौरभ भट्ट ने बताया कि डिजिटल तरीके से लोगों को घरौनियों का वितरण कर दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 राज्यों और दो केन्द्रशासित राज्यों में दो करोड़ घरौनियां वितरित करने का कार्यक्रम भी दिखाया गया। वहीं, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में 45 लाख 35 हजार घरौनी वितरण कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सत्यपाल प्रधान, ललित जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें