मुरादनगर। ऑनलाइन मोबाइल दिलाने के नाम पर युवक से 3500 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जलालाबाद गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि फेसबुक एक पोस्ट देखी, जिसमें कम कीमत में मोबाइल दिलाने की बात कही जा रही थी। योगेंद्र ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बताया गया है कि आपको पहले 3500 रुपये देने होंगे, जिससे शोरूम में आपके मोबाइल का बिल जाएगा। काॅल आने पर आप बाकी रुपये देना।
योगेंद्र ने ऑनलाइन 3500 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद दोबारा छह हजार रुपये जमा करने की मांग की गई तो युवक समझ गया कि उसके साथ ठगी हो गई। पुलिस से पीड़ित ने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।