फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 35 घायल

Tue, 04 Jun 2024 12:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीगनर/गाजियाबाद

सार

मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक डबल डेकर बस की टक्कर से 35 घायल हो गए हैं। बस में महाराष्ट्र के श्रद्धालु बैठे हुए थे।
विज्ञापन
मोदीनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के समीप मंगलवार सुबह हरिद्वार से  दिल्ली की तरफ जा रही जा रही डबल डेकर बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार 35 श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन


घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए मोदीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां 22 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से 13 घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।श्रद्धालु महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

वह सभी एक महीने की धार्मिक यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालु सोमवार रात हरिद्वार से मथुरा वृंदावन के लिए चले थे। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मौके पर पहुंची एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम ने घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों के अनुसार, उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई। श्रद्धालुओं के मुताबिक, घटना के काफी देर तक वह एक्सप्रेसवे पर तड़पते रहे। बस में करीब 50  श्रद्धालु थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें