गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के अजनारा जेनेक्स सोसायटी के रहने वाले अनुज मोकल से साइबर ठग ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर 3.40 लाख रुपये ठग लिए। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
अनुज का कहना है कि वह मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। यहां वह क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहते हैं। उनके पास कई बार अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना शीतल बताया और ऑनलाइन रेटिंग टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा दिया। जाल में फंसाकर उसने उनसे कई बार में 3.40 लाख रुपये निवेश करा लिए लेकिन रुपये नहीं लौटाए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।