लोनी। इंदिरा एंक्लेव में मेट्रो पिलर नंबर-36 के सामने चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर 32 बैटरी चोरी कर ली। दुकानदार को सुबह पड़ोसियों ने चोरी की घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
कबीरनगर दिल्ली निवासी सरफराज चौहान की लोनी के इंदिरा एंक्लेव पिलर नंबर 36 के सामने एक बैटरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह अन्य कर्मियों के साथ दुकान पर ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन से सूचना दी कि दुकान के ताला तोड़कर चोरी हो गई है। वह कुछ देर में दुकान पर पहुंचकर देखा कि शटर उखड़ा हुआ था। अंदर दुकान में सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने विभिन्न कंपनियों की 32 बैटरियां चोरी कर लीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल कर चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।