फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इलाज करने के लिए आयुष्मान कार्ड धारक से मांगा दो हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आयुष्मान कार्ड धारक महिला मरीज से अस्पताल में भर्ती करने के नाम पर दो हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कार्ड धारक महिला ने रुपये देने से इन्कार किया तो बिना इलाज किए ही वापस भेज दिया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। शिकायत की प्रति सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी कविता को चार महीने से पेट की समस्या थी। स्थानीय स्तर पर डॉक्टर से इलाज कराया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद महिला ने पिलखुवा के एक मेडिकल काॅलेज में आयुष्मान कार्ड लेकर गईं, वहां डॉक्टर ने उनका चेकअप करने के बाद भर्ती होने के लिए कहा। कविता का आरोप है कि भर्ती करने की कार्रवाई शुरू हुई थी, उसी समय कर्मचारी ने फाइल चार्ज के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की। कविता ने रुपये देने से इन्कार किया तो अस्पताल प्रबंधन ने इलाज करने से इन्कार कर दिया। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम को जांच सौंपी गई है। अगर मामला हापुड़ जिले का है तो वहां के सीएमओ को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

एम्बूलेंस से सीएचसी लाए गए  झुलसे लोग । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें