फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम से नहीं हो सकता पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम से नहीं हो सकता पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव
विज्ञापन

धौलाना। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में तहसील स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें ईवीएम से चुनाव कराने व सरकार आरक्षण प्रक्रिया में ढिलाई बरतने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

समिति के मंडल प्रभारी संदीप मानकर ने कहा कि एससी, एसटी व ओबीसी को सरकार द्वारा प्रदत्त 49.5 प्रतिशत आरक्षण प्रभावी तरीके से लागू नहीं हुआ। जितनी सक्रियता से सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने में तत्परता दिखाई ऐसी हो तत्परता 49.5 प्रतिशत पर भी दिखाई होती। तहसील प्रभारी गंगाराम जयंत ने कहा कि ईवीएम से पारदर्शी, निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता। वीवीपीएटी के माध्यम से ईवीएम की हेराफेरी पकड़ी जा चुकी है। चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहा है जिसका समिति विरोध करती है। इसी विरोध में 5 करोड़ मतदाताओं के हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान भारतीय दलित समाज के जिला अध्यक्ष दयानंद जाटव, मास्टर महेश जाटव, ब्रजपाल, चंद्रपाल, रतन पाल, सौरभ, अमित कुमार, महेश कुमार, नरेश, संदीप गौतम, अविनाश कुमार, राज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें