आठ से परिषदीय स्कूलों में शुरू होगी ग्रेडेड लर्निंग
गाजियाबाद। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले जो छात्र किसी कारणवश अन्य सहपाठियों से पीछे रह गए हैं, उनके लिए ‘कमाल पद्धति’ के अनुसार भाषा और गणित का ज्ञान कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशालय और प्रथम फाउंडेशन की ओर से शिक्षा कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग केतहत सभी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रजापुर ब्लॉक खंड स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। सर्व शिक्षा अभियान समन्वयक संतलाल गौतम ने बताया ग्रेडेड लर्निंग के लिए सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी स्कूलों से दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पांच-पांच दिन के दो सत्र चलाए जा रहे हैं, जिसका सात जनवरी को समापन हो जाएगा और आठ जनवरी से स्कूलों में बच्चे ग्रेडेड लर्निंग कक्षाएं शुरू हो जाएगी। रजापुर में चल रहे प्रशिक्षण में बीआरपी मोहम्मद फारुख, श्यामलाल, सुधीर कुमार, जीडीआरपी अर्चना चौहान, प्रथम संस्था समन्वयक नितिन कुमार यादव, बीआरपी डॉ. संदीप कुमार, रेनू तिवारी, नमिता गौतम, अर्चना पवार और लोनी मंडल समन्वयक रजनीश यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो