फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडपोस्ट ऑफिस वृंदावन में आज से खुलेगा पीएसके, नहीं लगाने होंगे गाजियाबाद के चक्कर
विज्ञापन

गाजियाबाद। रीजनल पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) गाजियाबाद से जुड़े जनपद के लोगों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद के चक्कर नहीं काटने होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से आरपीओ गाजियाबाद से जुड़े मथुरा के वृंदावन डाकघर में 22 मई यानी आज से पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) खोला जा रहा है। इसके खुलने से मथुरा सहित हाथरस, आगरा और अलीगढ़ के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
आवेदक नए पासपोर्ट बनवाने और नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर बाकी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अब तक ऑनलाइन आवेदन के बाद औपचारिकताएं पूरी करने के लिए गाजियाबाद के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित आरपीओ कार्यालय या फिर साहिबाबाद स्थित पीएसके जाना पड़ता था। अब विभिन्न जनपदों के लोगों का कार्य वृंदावन के डाकघर में ही हो जाएगा।
विज्ञापन

वृंदावन में पीएसके खुलने का लाभ मथुरा व आसपास के जनपद वासियों के साथ आरपीओ गाजियाबाद को भी मिलेगा। यहां लोड कम होने से आरपीओ कार्यालय व पीएसके में पासपोर्ट आवेदन के लिए मिलने वाले अपॉइंटमेंट का समय लंबा नहीं खिंचेगा। आरपीओ गाजियाबाद से मथुरा, हापुड़, मेरठ, आगरा, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपद जुड़े हुए हैं।

पासपोर्ट के लिए जरूरी
पीएसके वृंदावन में नए बनवाने व पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए ही आवेदन होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ अप्वॉइंटमेंट लेना होगा। लोगों को विदेश मंत्रालय की वेबसाइट 222.श्चड्डह्यह्यश्चशह्म्ह्लद्बठ्ठस्रद्बड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अप्वॉइंटमेंट मिलने पर वृंदावन पीएसके में फोटो व बायोमेट्रिक संबंधी औपचारिकताएं पूरी होंगी। आवेदकों को अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एआरएन शीट और आधार कार्ड, वोटरआईडी कार्ड की मूल कॉपी व एक-एक फोटो कॉपी की प्रति साथ ले जानी होगी।
विज्ञापन


मेरठ और आगरा में खुल चुके पीएसके
विदेश मंत्रालय की ओर से लोगों की सहूलियत के लिए आरपीओ गाजियाबाद से संबद्ध मेरठ और आगरा के जनपदों के डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की पहले ही शुरुआत की जा चुकी है। यहां के लोगों और आसपास के जनपदों के आवेदकों को इससे बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें