फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने हाईवे पर आटो को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने हाईवे पर ऑटो को रौंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढमुक्तेश्वर। सोमवार देरशाम बेलगाम ट्रक ने हाईवे पर ऑटो को रौंद दिया, जिससे ऑटो में सवार गर्भवती महिला समेत तीन की मौके पर ही मौत हो और चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
गांव बक्सर का आशिक उर्फ काले ऑटो चलाकर परिवार की गुजर बसर करता है, जो सोमवार की शाम सिंभावली से सवारी लेकर हापुड़ जा रहा था। ऑटो जैसे ही फ्लाई ओवर को पार कर गांव सिखैड़ा से आगे बढ़ा तो कुचेसर चौपला से थोड़ा पहले हाईवे पर बेलगाम ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि संतुलन बिगड़ने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और उसमें बैठी सभी सवारी सड़क पर गिर पड़ीं। ऑटो को टक्कर मारने के ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा, तो ट्रक के टायर के नीचे आने से गांव सिखैड़ा निवासी रियाज उर्फ राजू की छह माह की गर्भवती पत्नी अंजुम 23 साल, ऑटो चालक आशिक उर्फ काले करीब 32 वर्ष समेत एक अज्ञात महिला उम्र करीब 45 साल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मृतका अंजुम के पति रियाजू और हापुड़ के ऋतिक समेत चार सवारी घायल हो गईं, जिन्हें पुलिस ने राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हादसे में मौत होने की खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद मृतकों के शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। जिससे कुछ ही देर में एक तरफ जाम लग गया और फिर दोनों साइडों के वाहन एक साइड में चलने से अति व्यस्तम नेशनल हाईवे की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक
इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि जिस ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं समेत ऑटो चालक की मौत हुई है, वह शुगर मिल के लिए क्रय केंद्रों से गन्ना लेने जा रहा था। जिसे कब्जे में लेकर उसके चालक सिराज निवासी गांव राधना जनपद मेरठ को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि सूचना पर आए परिजनों की मौजूदगी में मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें