फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद के स्कूल में बस चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद के स्कूल में बस चालक की हत्या
विज्ञापन


मुरादनगर। भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के दुहाई स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल एचआरआईटी के परिसर में बागपत निवासी बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली स्कूल के गनमैन की लाइसेंसी बंदूक से चली, जो मौके से बरामद हुई है। घटना के बाद से स्कूल का गनमैन और गार्ड फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार को गनमैन शिव विजय और गार्ड उदयवीर ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आसपास के लोगों ने स्कूल में गोली चलने की आवाज सुनीं। सूचना पर मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे लेकर जांच शुरू की। सीओ सदर प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी बस चालक प्रवीन के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया गनमैन और प्रवीन एक साथ बैठे थे, माना जा रहा है कि विवाद के कारण गनमैन ने गोली चलाई है। घटना के बाद से गनमैन और गार्ड फरार हैं। पुलिस ने मौके से एक सिंगल नली बंदूक, खोखा, कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें