फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 बीएस-3 वाहनों का रजिस्ट्रेशन आज होगा

Wed, 05 Apr 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
शोरूम संचालकों के फोन नॉट रीचेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बीएस-3 वाहन बाजार में नहीं बिक रहे हैं। 31 मार्च तक जितने वाहन शोरूम से बिके उनमें से 300 वाहनों का रजिस्ट्रेशन रुक गया था। बृहस्पतिवार से आरटीओ में इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन करके बीएस-3 वाहनों की फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


प्रदूषण के दृष्टिकोण से बाजार में अब सिर्फ बीएस-4 मानक के वाहन ही मिलेंगे। शोरूम में जितने बीएस-3 वाहनों का स्टॉक बचा था, वह 31 मार्च को खत्म हो गया। सर्वर डाउन होने की वजह से 300 वाहनों का रजिस्ट्रेशन अटक गया था, जिसे बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा।

एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि निर्धारित डेट पर जिन वाहनों का ऑनलाइन टैक्स कट गया है, उनका रजिस्ट्रेशन होगा। शासन स्तर से इसके लिए कमेटी गठित की गई है। विभाग में जब सभी बीएस-3 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो एक फाइनल रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट में ही दिन के हिसाब से वाहनों का ब्योरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें