फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 27 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शेयर ट्रेडिंग में अपर सर्किट के शेयर दिलाने और मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने इंदिरापुरम की रहने वाली विधि अरोड़ा से 27 लाख रुपये ठग लिए। विधि ने गोल्ड लोन समेत अन्य प्रकार से रुपये जुटाकर रुपये निवेश किए थे। ठगों ने अपोलो मॉर्शल एप के जरिए रुपये निवेश कराए और 11 खातों में रकम ट्रांसफर कराई। ठग जब और रकम की मांग करने लगे तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विधि अरोड़ा का कहना है कि सोशल मीडिया पर मिले लिंक से वह एक ग्रुप में जुड़ी। जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया गया और एक खाता खुलवाया गया। उन्हें 30 लाख रुपये निवेश करने को कहा गया। उन्होंने गोल्ड लोन समेत अन्य प्रकार से रुपये का इंतजाम कर 27 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद शातिरों ने 1.49 करोड़ रुपये का आईपीओ दिलवाने का झांसा दिया। लेकिन उन्हें ठगी का एहसास हो गया तो उन्होंने और रुपये निवेश नहीं किए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है। उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें