ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए एक लिए पावर कारपोरेशन ने एक और सुविधा दी है। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सौगात के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता जनसुविधा केंद्रों पर बिजली बिल जमा करा सकेंगे। ग्रामीणों को गाजियाबाद में 250, हापुड़ में 143 व बुलंदशहर में 447 जनसुविधा केंद्रों पर यह सुविधा हासिल होगी।
इसके अलावा ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा अब गाजियाबाद जोन के पांच क्षेत्रों में शुरू हो चुकी है। अब गाजियाबाद में लोनी ग्रामीण, हापुड़ में पिलखुवा व गढ़ और बुलंदशहर में डिबाई व सिकंद्राबाद में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा शुरू हो गई है। इससे अब ग्रामीणों को गाजियाबाद जोन के 130 बिलिंग काउंटरों पर निर्भर रहना नहीं पड़ रहा है।
पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि अब बिलिंग काउंटर, ऑनलाइन के अलावा जनसुविधा केंद्रों पर भी ग्रामीणों को बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी।