फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लिफ्ट की सुरक्षा से खिलवाड़ 250 संचालकों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर की 40 सोसायटियों समेत विभिन्न बहुमंजिला भवनों में संचालित लिफ्टों का पंजीकरण नहीं कराने वाले करीब 250 संचालकों पर विद्युत सुरक्षा विभाग ने जुर्माना लगाया है। यही नहीं विभाग की ओर लगभग 550 और ऐसे लिफ्ट संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से संस्तुति की गई है। जुर्माना वसूलने की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देशानुसार की जाएगी।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि शहर में कुल 5000 लिफ्टों का पंजीकरण होना था। इनमें से 20 सितंबर तक तीन हजार लिफ्टों का पंजीकरण हो चुका है। वहीं 1200 ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। बाकी करीब 800 संचालकों ने लिफ्टों के पंजीकरण की तय मियाद बीतने के बाद भी न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही पंजीकरण कराया। ऐसे ही सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 250 संचालकों पर कार्रवाई की शुरुआत की गई है। साथ ही अन्य पंजीकरण न कराने वाले संचालकों पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
सहायक निदेशक के अनुसार पंजीकरण कराने के लिए सबसे पहले अंतिम तिथि 31 मार्च की तय की गई थी। इसके बाद से ही लगातार तिथि बढ़ाकर मौका दिया जा रहा था। फिर भी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी न समझने वाले संचालकों पर अब कार्रवाई की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि ढिलाई बरतने वालों पर जुर्माने के तहत 100 रुपये से 10000 रुपये तक की वसूली के साथ ही लिफ्ट का संचालन बंद करने तक की कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माने की राशि और किससे कितने रुपये की वसूली होनी है, यह जिलाधिकारी की ओर से तय किया जाएगा। यह लोगों की सुरक्षा का मामला है। ऐसे में लापरवाही नहीं की जा सकती है। स्पष्ट निर्देश जारी कर सभी लिफ्ट वाले भवनों के संचालकों को पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें