फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन में अब नहीं गिरेगा करहेड़ा और अर्थला का 25 एमएलडी गंदा पानी

विज्ञापन
एसटीपी को इस तरह किया गया है डिजाइन। स्रोत जल निगम
विज्ञापन
गाजियाबाद। हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश जल निगम ने बड़ी पहल की है। करहेड़ा और अर्थला क्षेत्र के करीब 40 हजार घरों से निकलने वाला 25 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) गंदा पानी अब सीधे हिंडन नदी में नहीं गिरेगा। फरवरी से इस पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में शोधित करने के बाद ही नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इससे नदी के जल की गुणवत्ता में सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को जलभराव व गंदगी की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


जल निगम ने 331 करोड़ रुपये की लागत से करहेड़ा और अर्थला इलाके में नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। 160 किलोमीटर लंबे इस नेटवर्क के माध्यम से घरों से निकलने वाले सीवेज को सीधे एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। परियोजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आगामी 15 वर्षों की संभावित आबादी और जल निकासी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
फरवरी से प्लांट की मदद से रोजाना 25 एमएलडी पानी को साफ किया जाएगा, जबकि अगले 15 वर्षों में यह क्षमता बढ़कर 68 एमएलडी तक पहुंच जाएगी। इससे बढ़ती आबादी के बावजूद क्षेत्र का सीवेज बिना शोधन के नदी में नहीं जाएगा। जल निगम के अधिकारियों के अनुसार प्लांट की टेस्टिंग और अन्य तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। जिन घरों को सीवेज से जोड़ दिया गया है, उन घरों का पानी साफ भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

11 हजार घर जुड़े, जनवरी तक सभी को जोड़ने का लक्ष्य
परियोजना के तहत क्षेत्र के कुल 40 हजार घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाना है। जल निगम की टीम ने अब तक 11 हजार घरों को मुख्य पाइपलाइन से जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। शेष घरों के कनेक्शन जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है और विभाग ने जनवरी तक शत-प्रतिशत घरों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अब तक शोधन की व्यवस्था न होने के कारण इस पूरे क्षेत्र का दूषित पानी सीधे हिंडन में जाकर नदी को प्रदूषित कर रहा था। इससे नदी का पानी न केवल काला हो रहा था, बल्कि आसपास के इलाकों में बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया था। नई व्यवस्था से यह समस्या दूर होगी।


अधिशासी अभियंता अरुण सिंह ने बताया कि करहेड़ा और अर्थला में 331 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब तक 11 हजार घरों को जोड़ा जा चुका है और जनवरी तक सभी 40 हजार घरों के कनेक्शन पूरे कर लिए जाएंगे। फरवरी से 25 एमएलडी पानी एसटीपी से शोधित होकर ही हिंडन में जाएगा, जिससे नदी को स्वच्छ बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से गंदे पानी और बदबू की समस्या से परेशान थे। सीवर लाइन जुड़ने के बाद अब राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें