फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में 25 अवैध फैक्टरियां हुई सील, निरीक्षण के दौरान चलती मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने मंगलवार को लोनी में 25 अवैध फैक्टरियों को सील किया गया है। सभी फैक्टरियां अवैध रूप से संचालित थीं और उनमें धातु गलाने का काम होता पाया गया। टीम ने मौके पर फैक्टरियां को सील कर तत्काल विद्युत कनेक्शन भी कटवाया। प्रशासन की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अन्य फैक्टरी संचालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों हो रही बरसात के बावजूद लोनी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से अधिक है, जबकि अन्य स्टेशनों का एक्यूआई 100 से कम दर्ज हो रहा है। संदेह होने पर टीम गठित की गई और मंगलवार को साइट पर अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। संयुक्त टीम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यूपीपीसीबी, सीपीसीबी, विद्युत निगम, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे। एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल ने बताया कि सात टीम बनाई गई थीं। सभी ने अलग-अलग स्थानों पर छापा की कार्रवाई की। लोनी के बेहटा-हाजीपुर, सेवाधाम, अमित विहार, प्रेमनगर, कृष्णा नगर, अंकित विहार और टीला शहबाजपुर में टीमों ने एक साथ दबिश दी। टीमों ने इन इलाकों में फैक्टरियों की जांच की। जांच के दौरान धातु गलाने वाली 25 इकाइयां अवैध रूप से चलती मिलीं। मौके पर ही इन फैक्टरियों को बंद सील लगाई गईं। वहीं, विद्युत निगम की टीम ने इनके कनेक्शन काटे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लोनी प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्टरियों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें