फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक माह में जीएसटी चोरी कर माल ले जाते 249 वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग ने जीएसटी चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा है। बीते एक महीने में गाजियाबाद जोन-2 के सचल दस्तों ने 249 ऐसे वाहनों को पकड़ा है जिनके जरिए जीएसटी चोरी कर माल भेजा जा रहा था। राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने इन वाहनों में 9.02 करोड़ का माल पकड़ा है और इनसे 4.83 करोड़ का टैक्स व जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने जीएसटी चोरी रोकने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जोन-2 के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके जोन में छह सचल दस्तों ने विभिन्न मार्गाें पर चेकिंग अभियान चलाया था। अगस्त माह में 10123 ऐसे वाहनों की चेकिंग की गई जो माल ढुलाई कर रहे थे। इनमें से 249 गाड़ियों में जीएसटी चोरी कर माल ले जाया जा रहा था। ई-वे बिल में फर्जीवाड़ा कर टैक्स चोरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने माल की कीमत का आकलन कर जीएसटी और जुर्माने के रूप में 4.83 करोड़ रुपये की वसूली की है। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों को भी चिह्नित किया गया जो टैक्स चोरी के इस धंधे में शामिल थे। ट्रांसपोर्टरों से करीब 70 लाख रुपये जमा कराए गए हैं।
-
पान मसाला कंपनी से वसूले 45 लाख
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि टैक्स चोरी में पकड़े गए वाहनों में पान मसाला, मेंथॉल, लकड़ी और किराना का सामान लदा था। उन्होंने बताया कि एक पान मसाला कंपनी ने हेराफेरी कर 45 लाख की टैक्स चोरी की थी। चेकिंग के दौरान टैक्स चोरी पकड़ी गई तो फर्म से 45 लाख रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन


सभी सचल दल ईकाइयों के असिस्टेंट कमिश्नरों को निर्देशित किया गया है कि टैक्स चोरी करने वाले माफियाओं को चिह्नित कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अगर वाहन में अवैध प्रपत्रों से माल की ढुलाई की जा रही थी तो कड़ी कार्रवाई की जाए, भले ही कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो। - दिनेश कुमार मिश्रा, एडिशनल कमिश्नर, ग्रेड-1 जोन-2
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें