फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 26 करोड़ मुआवजा देकर 3.5 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की मिग्सन रूफ सोसायटी के पास मास्टर प्लान के अनुसार 45 मीटर चौड़ी और तकरीबन 1460 मीटर लंबी सड़क बनाने के लिए जीडीए 3.5 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदेगा। इसके लिए जीडीए 26 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बोर्ड बैठक में जमीन खरीदने की मंजूरी मिलने के बाद जीडीए के भू-अर्जन विभाग के अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब फंड का इंतजाम कर किसानाें को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी से लेकर मिग्सन रूफ सोसायटी होते हुए मोरटा पुलिस चौकी तक जीडीए को 45 मीटर चौड़ी और करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क बनानी है। इसमें से अधिकांश सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन मिग्सन रूफ सोसायटी के आसपास 900 मीटर और एक अन्य स्थान पर 560 मीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके लिए किसानों ने जमीन नहीं दी। मुआवजे की रकम पर जीडीए और किसानों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी।
किसानों ने मुआवजे की रकम बढ़ाकर दिए जाने की मांग की थी। मुआवजे की रकम बढ़ाकर देने पर सहमति के बाद किसानों ने जमीन देने पर हामी भर दी है। जीडीए के ओएसडी सुशील कुमार चौबे ने बताया कि फंड का इंतजाम होने के बाद किसानों से वार्ता कर जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आउटर रिंग रोड से हो जाएगी कनेक्टिविटी
राजनगर एक्सटेंशन में विवाद के कारण नहीं बन पाई 45 मीटर चौड़ी इस सड़क के कारण मिग्सन रूफ सोसायटी समेत कई अन्य सोसायटियों के लोगों को कनेक्टिविटी नहीं मिल पाई है। बीते महीने सोसायटियों के लोगों ने जीडीए के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया था। अब इस सड़क के बन जाने के बाद इन सोसायटियों को जीडीए की ओर से प्रस्तावित आउटर रिंग रोड से भी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। यह आउटर रिंग रोड राजनगर एक्सटेंशन के एक ओर एलिवेटेड रोड से सिटी फॉरेस्ट के पास से होती हुई मेरठ रोड तक जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें