फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.47 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। साइबर ठगों ने टेलीग्राम के माध्यम से भोवापुर में रहने वाले व्यक्ति से नौकरी का झांसा देकर 2.47 लाख रुपये ठग लिए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जतिन कुमार ने बताया कि उन्हें नौकरी की जरूरत थी। टेलीग्राम के माध्यम से उनको नौकरी लगवाने का ऑफर मिला। उन्होंने नौकरी लगवाने वाले व्यक्ति से बातचीत की। ठगों ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 हजार, फिर 20 हजार, 56568 रुपये इसके बाद एक लाख और पांचवीं बार में उनसे 61,350 रुपये ले लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने और रकम ट्रांसफर करने से इन्कार कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई है, उनकी डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें