फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन दिन में 24 अस्पताल 7 मॉल और 6 गेमिंग जोन का किया निरीक्षण, रिपोर्ट संतोषजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गुजरात के गेमिंग जोन और दिल्ली के अस्पताल में आग की घटना के बाद से अग्निशमन विभाग तीन दिन से जनपद के अस्पताल और मॉल मल्टीप्लेक्स की जांच करने में जुटी है। तीन दिन में अग्निशमन विभाग ने 24 अस्पताल, 7 मॉल और 6 गेमिंग जोन का निरीक्षण किया। जांच में विभागीय अधिकारियों को सभी जगह संतोषजनक व्यवस्थाएं मिली है।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि तीन दिन में 7 मॉल मल्टीप्लेक्स का निरीक्षण किया गया जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश पर जनपद के सभी अस्पताल और मॉल मल्टीप्लेक्स की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत दो दिनों में 6 स्थानों पर गेमिंग जोन का निरीक्षण किया गया, जिनमें अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। गेमिंग जोन के प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधी अपनाए जाने वाले सभी उपायों से अवगत कराया गया है। राहुल पाल ने बताया कि अभी अस्पताल और अन्य स्थानों का निरीक्षण जारी रहेगा।



मॉल में अलग से गेमिंग जोन का निर्माण होने पर अलग एनओसी की जरूरत
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि यदि मॉल में अलग से गेमिंग जोन का निर्माण किया गया है तब उसके लिए फायर एनओसी भी अलग से लेनी होती है। यह गेमिंग जोन मॉल परिसर में अलग से बना होना आवश्यक है। तभी फायर की एनओसी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें