फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नेपाल के 23 अधिकारियों ने सीखे नेतृत्व और आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
एएलटीटीसी में पहुंचे नेपाल टेलीकॉम के अधिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
गाजियाबाद। दूरसंचार क्षेत्र में तकनीकी दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद और आपात स्थितियों से निपटने का कौशल भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के उन्नत स्तरीय दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र (एएलटीटीसी), गाजियाबाद में नेपाल टेलीकॉम के 23 अधिकारियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने नेतृत्व, समय प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक तकनीकों के गुर सीखे। साथ ही भारतीय इतिहास, धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर भी मिला।
विज्ञापन

सॉफ्ट स्किल्स डेवलपमेंट फॉर नेपाल टेलीकॉम ऑफिसर्स नाम से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को व्यावसायिक दक्षता के साथ दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर उपयोगी कौशल भी सिखाए गए। प्रशिक्षण में बेसिक लाइफ सेविंग स्किल्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, इमरजेंसी रिस्पांस, टाइम मैनेजमेंट और लीडरशिप जैसे विषय शामिल रहे। योग और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के माध्यम से मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व की जानकारी भी दी गई।
रविवार को आयोजित समापन व वैलिडेशन सत्र में एएलटीटीसी के मुख्य महाप्रबंधक शशांक चंद्र भालेकर, प्रधान महाप्रबंधक पीएन डोहरे और वरिष्ठ महाप्रबंधक (तकनीकी) मोहन सिंह मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को बधाई दी और भारत-नेपाल के बीच व्यावसायिक सहयोग व संस्थागत संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

नेपाल टेलीकॉम के अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षकों और यहां मिले आतिथ्य की सराहना की। बैच कोऑर्डिनेटर इंजीनियर केके यादव ने प्रशिक्षण को ज्ञान, अनुभव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की साझा यात्रा बताया।
ताजमहल से ऋषिकेश तक देखी भारतीय संस्कृति
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण भी आयोजित किया गया। उन्होंने आगरा में ताजमहल की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा। मथुरा और वृंदावन में भारतीय धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक संस्कृति को जाना। ऋषिकेश में मां गंगा की आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। इसके अलावा एएलटीटीसी के ईआरपी भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेपाली अधिकारियों ने अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें