पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक करते मंत्री कपिल देव अग्रवाल
- फोटो : AMAR UJALA
आल सेंटर ---------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को पटेल नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सदस्यों के साथ बैठक हुई जिसमें पहले फेज में लगभग 22 हजार युवाओं को रोजगार देने पर बात हुई। मंत्री कपिलदेव शर्मा ने सीआई आई के सदस्यों को एक हफ्ते के अंदर एक्शन प्लान बना कर देने और एमओयू साइन करने की बात कही। बृहस्पतिवार को आयोजित इस बैठक में राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार)व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय उद्योग परिसंघ के पदाधिकारियों से सभी वर्ग के अशिक्षित युवाओं को और असेवायोजित युवा प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ग़ाज़ियाबाद के जिला समन्वयक राधा कृष्ण ने बताया कि CII एक गैर-सरकारी, उद्योग-नेतृत्व और उद्योग-प्रबंधित संगठन है, जो भारत की विकास प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भारत के प्रमुख व्यवसाय संघ में 9100 से अधिक सदस्य हैं, निजी के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्रों, जिसमें एसएमई और एमएनसी शामिल हैं, और 291 राष्ट्रीय और क्षेत्रीय क्षेत्रीय उद्योग निकायों से 300,000 से अधिक उद्यमों की अप्रत्यक्ष सदस्यता है। इनसे प्रदेश में युवाओं को रोजगार दिलाने पर चर्चा हुई जिसमें पहले फेज में 22 हजार युवाओं और मजदूरों को रोजगार दिलाने पर सहमति हुई। मंत्री कपिल देव ने सीआई आई के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर एक्शन प्लान तैयार कर ड्राफ्ट एमओयू हस्ताक्षरीत कर जमा करने का आदेश दिया है। इस बैठक में मुख्य रूप से मेरठ मंडल के संयुक्त निदेशक सुशील कुमार, यूपी कौशल विकास मिशन ग़ाज़ियाबाद के एमआई एस मैनेजर मोहमद दानिश सहित अन्य मौजूद रहे । मंत्री कपिलदेव ने जानकारी दी कि दूसरे प्रदेशों से आए श्रमिकों के लिए प्रदेश में आयोग गठित किया जाएगा। आयोग का काम श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उनको सामाजिक सुरक्षा भी देना होगा। उन्होंने जिलों में कौशल मिशन विकास के तहत चल रहे कोर्सों समीक्षा की और कहा कि इस समय लॉकडाउन में आनलाइन ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए। जितना अधिक से अधिक हो सके आनलाइन ट्रेनिंग दें।