गाजियाबाद। 30 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने होटल कर्मचारी से 22 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने ठगों के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजनगर कालोनी निवासी पंकज कश्यप का कहना है कि 24 जनवरी को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। युवक ने स्वयं को बजाज फाइनेंस कंपनी से बताया। उसने लोन दिलाने की बात कह उनके कागजात मंगाए। इसके बाद ठग ने पंकज से फीस के 999 रुपये जमा कराए। इसके बाद युवक ने पांच बार में समय-समय पर रुपये जमा कराए। इसके बाद ठग ने कॉल उठानी बंद कर दी। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।