फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार घर में ही मचेगी समर कैंप की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nइस बार घर में ही मचेगी समर कैंप की धूम\n\n- स्कूलों ने ऑनलाइन समर कैंप की शुरू की तैयारी\n\n- कई स्कूलों नेे शुरू कर दिया है समर कैंप\n\n- समर कैंप में बच्चों को एरोबिक्स और सिखाई जा रही क्रिएटिविटी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। ऑन लाइन स्टडी के बाद अब समर कैंप भी ऑनलाइन ही कराई जाएगी। इसकी तैयारी बहुत से स्कूलों ने कर ली है। बहुत से स्कूलों ने अभिभावकों को समर कैंप में कराई जाने वाली क्रिएटिविटी की सूची भेज दी है। वहीं बहुत से स्कूलों ने समर कैंप शुरू भी कर दिया है।\n\nबता दें कि मई के दूसरे सप्ताह तक लगभग स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेज बंद कर दी गई हैं। अब छोटे और बड़े बच्चों को उनकी योग्यता और रुचि के मुताबिक ऑनलाइन समर कैंप कराया जाएगा। वसुंधरा के एलन हाउस स्कूल में समर कैंप शुरू भी कर दिया गया है। वहीं डीपीएस, जयपुरिया स्कूल, सनवैली आदि में भी जल्द ही समर कैंप शुरू होने वाला है। एलन हाउस स्कूल की प्रिंसिपल मीता अरोड़ा ने बताया कि छोटे बच्चों को घर पर रहते हुए अलग-अलग गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। उनके स्कूल में समर कैंप शुरू हो चुका है। इस कैंप से बहुत से बच्चे जुड़े हैं। अभिभावकों की डिमांड पर यह कैंप शुरू किया गया था और अब इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हर रोज बच्चे ऑनलाइन रहकर नई बातें सीखते हैं और क्रिएटिविटी दिखाते हैं। बच्चों को ऐसा टास्क दिया जाता है जिसे पूरा करने में बहार कहीं न जाना पड़े और बच्चे घर पर ही उपलब्ध सामग्री से अपना प्रोजेक्ट पूरा कर सकें।\n\nइनसेट\n\nइस बार समर कैंप में कराई जाएंगी इस तरह की क्रिएटििविटी\n\n- जुंबा और एरोबिक्स\n\n- शास्त्रीय नृत्य\n\n- आर्ट एंड क्राफ्ट\n\n- नॉन फायर कुकिंग\n\n- अंग्रेजी थियेटर\n\n- साइंस के एक्सपेरिमेंट्स\n\n- कहानी पुराने जमाने की आदि\n\n--------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें