फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसका निकाह करीब दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है और वह अधिकतर वहीं रहता है। पीड़िता ने बताया कि निकाह में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालवाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार व दो लाख रुपये नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। करीब छह माह पूर्व पीड़िता अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसके नंदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने शिकायत अपने ससुरालवालों से की। लेकिन, आरोप है कि बौखलाए ससुरालवालों ने उलटा पीड़िता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में न्यायालय के आदेश पर करीब तीन माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता को आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से साठगांठ की हुई है, इस कारण आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। खुलेआम घूम रहे आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर पीड़िता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें