फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा-2018 आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 आज
विज्ञापन

गाजियाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए एनएच-9 आध्यात्मिक नगर स्थित हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से 12:30 बजे की पाली में आयोजित होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले 10:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। नौवीं-10वीं व 11वीं-12वीं दो वर्गों में होने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में 768 विद्यार्थी शामिल होंगे।
सुबह 11 बजे के बाद केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को अपने साथ स्कूल आई कार्ड और परीक्षा का एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से लाना होगा। एडमिट कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षार्थी अपने साथ पेन व पेंसिल ला सकते हैं। परीक्षा में नौवीं-10वीं में 301 और 11वीं-12वीं में 467 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। गाजियाबाद में हाइटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल लाने पर प्रतिबंध रहेगा। अपने साथ मोबाइल लाने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद में परीक्षा देने वाले गाजियाबाद के परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट में 43 सिटी कोड और सेंटर कोड 01 भरना होगा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी पेश आ रही है, वे लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक खुलने पर उसमें दिशा निर्देश आएंगे, जिसका विद्यार्थियों को पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी और दूसरे खाने में ऑनलाइन आवेदन में डाला गया अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अंकित करें। जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

दृष्टिहीन विद्यार्थी अपने साथ लाएं राइटर
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में जिन सेंटरों पर दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, उन्हें अपने साथ राइटर लेकर आना होगा। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर को भी अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें