फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए किसानों ने निर्माणाधीन टोल प्लाजा का रुकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए किसानों ने निर्माणाधीन टोल प्लाजा का रुकवाया काम
विज्ञापन

नरौरा। एनएच-93 पर ग्राम नगला बेलौन के निकट टोल प्लाजा के निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मुआवजा वितरण में अनियमितता एवं कई किसानों को मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे आगरा मुरादाबाद पर टोल प्लाजा का निर्माण चल रहा है। जिसके लिए किसानों की जमीन अधिगृृहित की गई है। नगला बेलौन निवासी किसान भूपेंद्र सिंह, रमेशचंद्र, किशन लाल, योगेश कुमार, महेंद्र कुमार, दामोदर सिंह व इन्द्रपाल आदि ने मंगलवार को टोल प्लाजा निर्माण स्थल पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बंद करा दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें मुआवजा हाईवे के निकट के सर्किल रेट के अनुसार नहीं दिया गया। कुछ किसानों की भूमि व पेड़ों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। किसानों के विरोध के चलते लगभग दो घंटे तक कार्य बंद रहा। इसके बाद मौके पर आए निर्माण कंपनी के अधिकारियों द्वारा जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया, तब जाकर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें