गृहक्लेश से परेशान युवक ने लगाया फंदा
गाजियाबाद। विजय नगर इलाके में शुक्रवार को गृहक्लेश से परेशान एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पोस्टमैन कृष्ण पाल सिंह परिवार के साथ विजय नगरसेक्टर-11 के बी ब्लॉक में रहते हैं। कृष्ण पाल सिंह का बड़ा बेटा पुरुषोत्तम राणा उर्फ नोनू (29) कुछ माह पहले तक एक निजी कंपनी में काम करता था और इन दिनों बेरोजगार था। पुरुषोत्तम की पत्नी और दो बच्चे भी हैं। एसएचओ नरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पुरुषोत्तम ने अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा तो उसका शव लटका हुआ था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे गृहक्लेश बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।