साहिबाबाद (गाजियाबाद)। साहिबाबाद के शिवा कंपाउंड स्थित रावत मोटर्स से 210 लीटर नामी कंपनी का इंजन ऑयल जब्त किया गया है। पुलिस ने ऑयल कंपनी के सीनियर इंवेस्टीगेटर पवन कुमार की शिकायत पर रावत कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि कंपनी की ओर से नकली ऑयल बनाकर बेचने की शिकायत पर छापा मारा गया था। मौके पर मिले ड्रम पर नामी कंपनी के नाम का स्टीकर लगा मिला। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।