फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर दो कारोबारियों से 21 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। शिक्षित और अनुभवी लोग भी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। कौशांबी के एक कारोबारी से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में रुपया लगाने पर दो से तीन गुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर 12 लाख रुपये ठग लिए हैं। वहीं, इंटरनल एकाउंट में मुनाफे की धनराशि ट्रांसफर होने का लालच देकर दूसरे कारोबारी से 9.44 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
कौशांबी निवासी विनीत कुमार मित्तल का वैशाली में कारोबार है। विनीत कुमार ने बताया कि आठ नवंबर को उनके मोबाइल पर आयशा कपूर नाम की महिला की कॉल आई। बताया कि शेयर मार्केट में पैसा खर्च करने पर उन्हें मुनाफा दिलाया जाएगा। आयशा ने अपने सीनियर हसन नकवी से भी फोन पर बातचीत कराई। आरोप है कि उन्होंने अम्बारा कैपिटल मोबाइल एप के नाम से व्हाट्सअप पर लिंक भेजा। जिसमें सैकडों लोगों की सूची थी। शेयर मार्केट में लगाई गई धनराशि और मुनाफा का ब्यौरा था। लालचवश विनीत मित्तल ने हामी भरी और आयशा कपूर के बताए बैंक खाते में आठ नवंबर को पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। नौ नवंबर को फिर से आयशा कपूर का कॉल आया और मुनाफा होने का आश्वासन देकर फिर से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कराए। आरोप है कि तीन ट्रांजक्शन में पीड़ित ने 12 लाख रुपये कॉलर के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। अम्बारा कैपिटल एप पर मुनाफा दो से चार गुना दर्शाया जा रहा था। 10 नवंबर को विनीत मित्तल ने बैंक खाते से धनराशि निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। फोन करने पर आयशा ने एप पर दर्शायी जा रही धनराशि का 30 प्रतिशत जमा करने की बात कही। इंकार करने पर आयशा कपूर नामक महिला ने अभद्रता की और तभी से दोनों आरोपियों से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के नाम पर 9.44 लाख ठगे

नंदग्राम क्षेत्र की मरियम नगर निवासी मुकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जेपी मर्गन इंडिया वेल्थ इन्वेस्टमेंट व्हाट्स ग्रुप से जुड़ा है। ग्रुप के एडमिन सनोके विश्वनाथन और नीता शर्मा शेयर मार्केट के बारे में जानकारी देते हैं। एक दिन उन्होंने डेली ट्रेडिंग के बारे में बताकर इंटरनल एकाउंट खुलवाने की बात कही। आरोप है 10 अक्तूबर को लिंक शेयर किया गया। बताया गया कि वह इंटरनल एकाउंट खोलने के लिए चुने गए हैं। ग्रुप के सभी सदस्यों का मुनाफा इसी इंटरनल एकाउंट में होगा। इंटरनल एकाउंट को मुकेश मणि त्रिपाठी के खाते से जोड़ा गया था और 10 प्रतिशत के मुनाफा का लालच दिया गया। आरोप है कि 14 अक्तूबर से एक नवंबर तक करीब दो दर्जन बार उनके बैंक खाते से इंटरनल एकांउट में पैसे ट्रांसफर किए गए। इस बीच नौ लाख 44 हजार 290 रुपये डेली ट्रेडिंग में लगाने के नाम पर ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि इंटरनल एकाउंट से धनराशि नहीं निकल रही। साथ ही आरोपितों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। पीड़ित ने ग्रुप एडमिन को नामजद कर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि धनराशि दो से तीन गुना करने के लालच में लोग साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं और उनके बताए बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर देते हैं। जांच में एकाउंट नंबर, खाते आदि फर्जी निकलते हैं। दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें