फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.13 लाख किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
2.13 लाख किसानाें के खाते में पहुंचे दो-दो हजार रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनपद गोरखपुर से की। इसके तहत जिले की सभी तहसीलों पर कार्यक्रम हुए और पात्र किसानों को योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। योजना के प्रथम चरण में जनपद के 2 लाख 13 हजार 8 सौ 86 किसान लाभान्वित हुए हैं। इन किसानों के खाते में पहली किस्त के दो-दो हजार रुपये पहुंच गए हैं।
नुमाइश मैदान स्थित रविंद्र नाट्यशाला में प्रधानमंत्री का गोरखपुर से लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने डीएम अभय सिंह के साथ की। डीएम अभय सिंह ने कहा कि योजना से किसानों को लाभान्वित करने के लिए जिले के विकास खंड और तहसील स्तर पर रात- दिन फीडिंग कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला फीडिंग में पहले स्थान पर है। इस दौरान डीएम के साथ विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने योजना के पात्र किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उप कृषि निदेशक प्रसार आरपी चौधरी ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में जिले के 2 लाख 13 हजार 8 सौ 86 किसानों को दो-दो हजार रुपये की प्रथम किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से उनके खातों में भेज दी है। 3,45,134 किसानों का डाटा पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है। जनपद के लगभग पांच लाख से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। शेष किसानों को भी योजना का जल्द लाभ दिया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी घनश्याम सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह और वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि मेला व गोष्ठी का भी हुआ आयोजन
कार्यक्रम के साथ कृषि मेला और गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसकी शुरूआत डीएम अभय सिंह ने की। साथ ही किसानों और अफसरों के साथ यहां लगे कृषि संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाल लगाने वालों से कीटनाशक आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुर्सी रह गई खाली, खाने को मची मारा-मारी
कार्यक्रम में कुर्सियां खाली रह गईं तो साथ ही खाने के लिए भी खूब मारा-मारी मची। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि खाने के पैकेट कम नहीं थे। कुछ लोगों ने खाने का पैकेट पहले लेने के लिए जल्दी कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें