फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, किराया 30 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
16 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, किराया 30 रुपये
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेट्रो के रेड लाइन में बने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो कॉरिडोर पर मेट्रो के संचालन को केवल उद्घाटन का इंतजार है। बृहस्पतिवार को मीडिया की मौजूदगी में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने कॉरिडोर के विभिन्न स्टेशनों पर तैयारियों को परखा। रेड लाइन पर 9.63 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर खुलने से लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी। शहरवासी केवल 16 मिनट में नया बस अड्डा से दिलशाद गार्डन पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

गाजियाबाद का मेट्रो कॉरिडोर खुलते ही रेड लाइन रिठाला से नया बस अड्डा कॉरिडोर की लंबाई 34.72 किमी हो जाएगी। वहीं, रेड लाइन पर स्टेशनों की संख्या 21 से बढ़कर 29 हो जाएगी। अब तक डीएमआरसी की ओर से खोले गए 11 कॉरिडोर में 136.62 किमी तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा कॉरिडोर खुलने के बाद इसकी लंबाई 146.25 किमी हो जाएगी। वहीं 29.7 किमी लंबे नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर पर नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से डीएमआरसी की ओर से परिचालन किया जा रहा है। रेड लाइन के इस सेक्शन होने से गाजियाबाद से गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के साथ पूरे दिल्ली-एनसीआर में आसानी से पहुंच सकेंगे। गाजियाबाद के मेट्रो फेज-2 कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। डीएमआरसी के कारपोरेट कम्युनिकेशन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने मेट्रो कॉरिडोर की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उद्घाटन की तिथियों के बाबत उन्होंने यूपी प्रदेश सरकार की ओर से निर्णय लिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें