फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर ने भाई संग अपनाया बौद्ध धर्म-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम ट्रेनर ने भाई संग अपनाया बौद्ध धर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाने से रोकने और मंदिर से बाहर निकाल दिए जाने से नाराज जिम ट्रेनर ने भाई समेत रविवार को बौद्ध धर्म अपना लिया। दोनों भाई रविवार देर शाम नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा के सामने मोमबत्तियां जलाई। इसके बाद बौद्ध धर्म के प्रमुख लोगों ने उन्हें धर्म ग्रहण कराया। इस दौरान बौद्ध धर्म के अनुयायी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

साहिबाबाद स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी हिमांशु कुमार जिम ट्रेनर हैं और मयूर विहार फेज-3 में खुद का जिम चलाते हैं। हिमांशु का कहना है कि 11 सितंबर मंगलवार को वह अपने भाई अरुण कुमार के साथ डिफेंस कॉलोनी के ही हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाने गए थे। आरोप है कि इस दौरान पुजारी ने उन्हें रोक दिया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मंदिर से भगा दिया। इसके बाद हिमांशु ने साहिबाबाद थाने में पुजारी के खिलाफ तहरीर दी थी। हिमांशु का कहना है कि रविवार को कॉलोनी में हुई पंचायत में पुजारी ने माफी मांगी। मंदिर समिति ने उन्हें मंदिर से हटा दिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस से तहरीर वापस ले ली है और कार्रवाई न करने की गुजारिश की है। रविवार शाम हिमांशु और उनके भाई अरुण कुमार नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे और बौद्ध धर्म अपना लिया। उन्होंने बताया कि बौद्ध धर्म के प्रमुख संतों ने उन्हें विधिवत धर्म ग्रहण कराया। अब वह इसी का पालन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म के अनुयायी मौजूद रहे। उन्होंने हिमांशु और अरुण को भगवान बुद्ध का चित्र भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें