फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूटा मोबाइल, दुपट्टा खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से लूटा मोबाइल, दुपट्टा खींचा
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का दुपट्टा खींच दिया और हवा में लहराते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में घटना की शिकायत दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
शालीमार गार्डन निवासी महिला बुधवार दोपहर 2:30 बजे बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। शिव चौक पर ई-रिक्शा से उतरकर वह स्कूल की ओर जाने लगीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई। वह बात करते हुए आगे बढ़ने लगी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके मोबाइल लूट के साथ दुपट्टा खींच लिया। इसके बाद बदमाश दुपट्टा हवा में लहराते हुए भागने लगे। महिला ने करीब 100 मीटर तक शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर शालीमार गार्डन पुलिस चौकी है। पुलिसकर्मियों को घटना की भनक नहीं लगी। बदमाशों ने चौकी के पास महिला से अभद्रता और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर इंजीनियर के गले में मारा चाकू
साहिबाबाद। खोड़ा की राजीव विहार कालोनी में बदमाशों ने एक इंजीनियर से लूटपाट की। इंजीनियर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके गर्दन पर चाकू मार घायल कर दिया। बदमाश इंजीनियर से पर्स और मोबाइल लूटकर ले गए हैं। पीड़ित को नोएडा के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले कुलभूषण मिश्रा खोड़ा की राजीव कालोनी में रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात वह आफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी गर्दन पर चाकू मार दिया। घायल होने पर बदमाश उनका पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पत्नी ने उन्हें नोएडा के ईएसआई अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित के परिजनों ने खोड़ा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें