फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बढ़ेंगे बसों के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर परिवहन निगम ने कमर कस ली है। गाजियाबाद के आसपास बसे शहरों के लिए बसों के चक्कर दोगुने कर दिए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। बसों को दुरुस्त करने का काम भी डिपो पर शुरू हो गया है।

आरएम गाजियाबाद पीके बोस ने मंगलवार को बताया कि मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, मोदीनगर, मुरादनगर, एटा, बदायूं, बबराला, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, बुलंदशहर, कोटद्वार आदि रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी एआरएम को बसों को दुरुस्त रखने और समय पर निकालने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर रोडवेज की ओर से अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया जाएगा। पांच से दस अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

छह दिन के लिए की गई इस व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ रक्षाबंधन से पहले अपने भाइयों के पास जाने वाली बहनों को होगा। निर्धारित सीमा से अतिरिक्त बस चलाने पर चालक-परिचालकों को इंसेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने अतिरिक्त बसों का संचालन के लिए बस स्टॉप भी निर्धारित कर दिए हैं, जहां से बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें आनंद विहार बस स्टेशन, कश्मीरी गेट बस अड्डा, सराय काले खां, दादरी बस स्टेशन, कौशांबी, लाल कुंआ और गाजियाबाद प्रमुख बस स्टॉप होंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें