फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: म्यांमार के लिए 200 पासपोर्ट जारी, रातभर जगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। म्यांमार में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर राहत बचाव टीम को तत्काल रवाना करने के लिए शुक्रवार देर रात तक पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनाए गए। शुक्रवार शाम पांच बजे से लेकर पूरी रात एनडीआरएफ की टीम और आगरा बेस के चिकित्सकों का पासपोर्ट बनाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एनडीआरएफ गाजियाबाद और भारतीय सेना के आगरा बेस के डॉक्टरों की विशेष टीम के 200 से अधिक सरकारी पासपोर्ट जारी किए गए।
इसके लिए कार्यालय पासपोर्ट सेवा केंद्र गाजियाबाद और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पूरी रात काम चलता रहा ताकि राहत और बचाव कार्यों के लिए यह टीम शीघ्रता से रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें